बड़ी खबर: BJP नेता का अपहरण! लावारिस मिली Scorpio.. पत्नी ने कहा – “CCTV में सब दिख रहा, योगी जी..”, देखें मामला..!

प्रयागराज में पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता रणधीर यादव 22 अगस्त से लापता हैं। पत्नी और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य बबली यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि राम सिंह जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गया।
बबली यादव ने कहा-
“मैं मानसिक रूप से बहुत परेशान हूं। परिवार भी दहशत में है। सीएम योगी से हाथ जोड़कर अपील करती हूं कि मेरे पति को सुरक्षित वापस लाया जाए और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।”
घटना की पूरी टाइमलाइन
-
22 अगस्त को रणधीर यादव को प्रयागराज के नवाबगंज बाजार में एक ढाबे पर आखिरी बार देखा गया।
-
इसके बाद से उनका मोबाइल स्विच ऑफ है।
-
रविवार को उनकी स्कॉर्पियो चित्रकूट के देवांगना इलाके में लावारिस हालत में मिली। गाड़ी में नंबर प्लेट नहीं था और कागजात पड़े मिले।
-
पुलिस ने चित्रकूट जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
FIR और आरोप
-
पत्नी बबली यादव ने अपहरण की FIR राम सिंह (PWD कर्मचारी) और डॉ. उदय (कंपाउंडर) पर दर्ज कराई है।
-
पुलिस अब इनके परिवारवालों पर भी सहयोग करने का केस दर्ज कर रही है।
-
पुलिस जांच में डॉ. उदय की पत्नी की संदिग्ध मौत और भाजपा नेता रणधीर यादव से विवाद का एंगल भी सामने आया है।
जिला पंचायत में हंगामा
-
बबली यादव के समर्थन में जिला पंचायत सदस्य भी खुलकर सामने आ गए।
-
सभागार में जमकर हंगामा हुआ और डीएम-एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
-
सदस्य अभिषेक यादव ने चेतावनी दी- “न्याय न मिला तो आत्मदाह करेंगे।”
-
पंचायत सदस्यों ने सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से सीधा हस्तक्षेप करने की मांग की है।
पुलिस की कार्रवाई
-
एसीपी वरुण कुमार ने बताया कि प्रयागराज और चित्रकूट पुलिस की संयुक्त टीमें पूरी रात जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
-
रणधीर यादव का मोबाइल लोकेशन फाफामऊ (प्रयागराज) जबकि राम सिंह की लोकेशन चित्रकूट में मिली है।
-
आशंका है कि प्रयागराज से अपहरण के बाद मोबाइल बंद कर दिया गया और आरोपी राम सिंह पहले से चित्रकूट में मौजूद था।



