बड़ी खबर: DGP से मिलने पहुंची Pooja Pal, सपा के खिलाफ शिकायत! फिर गर्माया मामला, देखें..!

उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने बुधवार को यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) उनके खिलाफ साजिश कर रही है। पूजा पाल ने साफ कहा कि उनके निजी जीवन को निशाना बनाकर सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाई जा रही हैं और यह उन्हें किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं है।
“सपा नेताओं ने फैलाई अफवाहें” – पूजा पाल का आरोप
डीजीपी से मुलाकात के बाद पूजा पाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सपा के कुछ नेता अखिलेश यादव के सामने नंबर बढ़ाने के लिए उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके तहत उनके निजी जीवन को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक बातें डाली जा रही हैं।
उन्होंने कहा – “मेरे खिलाफ झूठा प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है, जबकि मैं सच्चाई जानती हूं। इस तरह की अफवाहें समाज और राजनीति में मेरी छवि खराब करने के लिए फैलाई जा रही हैं।”
“पति को माफिया का शूटर बताया जा रहा है”
पूजा पाल ने सबसे बड़ा आरोप यह लगाया कि उनके स्वर्गीय पति को माफिया अतीक अहमद का शूटर बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह उनकी और उनके परिवार की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली साजिश है।
“मेरे पति का नाम गलत तरीके से अतीक अहमद से जोड़कर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई जा रही है। यह सरासर झूठ है और मैं इसे सहन नहीं करूंगी।” – पूजा पाल
डीजीपी ने पुलिस को दिया कड़ा निर्देश
पूजा पाल की शिकायत के बाद डीजीपी राजीव कृष्ण ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने प्रयागराज पुलिस को निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया पर इस तरह की टिप्पणियां करने वालों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
डीजीपी का साफ कहना है कि किसी भी जनप्रतिनिधि की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
राजनीतिक पृष्ठभूमि और विवाद
गौरतलब है कि हाल ही में समाजवादी पार्टी ने विधायक पूजा पाल को निष्कासित कर दिया था। इसके बाद से ही वह पार्टी पर लगातार हमलावर हैं। अब उन्होंने यह कहते हुए सियासी बहस को और गरमा दिया है कि “सपा के नेता राजनीतिक फायदे के लिए उनकी छवि खराब करने में जुटे हुए हैं।”



