Attack on CM Rekha Gupta: मामले में नया ट्विस्ट, दूसरा आरोपी राजकोट से गिरफ्तार, कौन है ‘तहसीन सैयद’?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हुए हमले की जांच में नया मोड़ आया है। राजकोट, गुजरात से एक और व्यक्ति तहसीन सैयद को गिरफ्तार किया गया है, जो आरोपी राजेश खिमजी सकारिया का साथी है। पुलिस के अनुसार तहसीन ने गूगल-पे के माध्यम से उसके खाते में ₹2,000 ट्रांसफर किए थे, जिससे इस मामले की जांच और तेज हो गई है।

तहसील से गिरफ्तार, भेजे पैसे

दिल्ली पुलिस ने अहम सुरागों के आधार पर गुजरात पुलिस की मदद से आरोपी ताहसीन सैयद को राजकोट से पकड़ा। आरोपी पर आरोप है कि उसने दिल्ली CM के आवास पर हमले की योजना में भूमिका निभाई थी। जांच में सामने आया कि उसने हमलावर राजेश को ₹2,000 गूगल-पे के जरिए भेजे थे। दिल्ली पुलिस अब पैसों की लेनदेन की जांच कर रही है और गहराएँ संबंधों का पता लगाने में जुटी है।

क्राइम रिकॉर्ड और सुरक्षा तैयारी

मुख्य आरोपी राजेश खिमजी सकारिया के खिलाफ पहले भी दर्ज मामलों की जानकारी सामने आई है, उन्हें पांच दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है और उन पर हत्या का प्रयास सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इस हमले के बाद मुख्यमंत्री का सुरक्षा कवर ‘Z’ कैटेगरी में बढ़ा दिया गया है, जिसमें अब CRPF की टीमें सुरक्षा में तैनात हैं।

सीएम रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया: भय नहीं, जनता के लिए सेवा जारी

हमले के बाद, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह एक “साजिशपूर्ण और कायरतापूर्ण” प्रयास था जिससे उनका संकल्प नहीं टूटा। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता के हितों की खातिर वह और अधिक उत्साह के साथ काम करेंगी। उन्होंने घोषणा की कि अब जन-सुनवाई कार्यक्रम उनके आवास पर ही नहीं, बल्कि हर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होंगे ताकि जनता के पास प्रशासन पहुंचे।

Related Articles

Back to top button