रिक्शेवाले ने Akhilesh Yadav की फोटो चूमी, तो दिल्ली बुलाकर सपा सुप्रीमो ने किया सम्मान.. दिया ई-रिक्शा !

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक भावनात्मक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक रिक्शा चालक सड़क किनारे खड़ी कार के आगे रुकता है, फिर कार पर लगे समाजवादी पार्टी के झंडे पर बनी अखिलेश यादव की तस्वीर को देखकर उसे ससम्मान चूमता है। वीडियो किसी राहगीर ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद से यह वीडियो पूरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा का विषय बन गया।

अखिलेश यादव तक पहुंचा वीडियो, खोजबीन कर रिक्शा चालक को बुलाया दिल्ली

वीडियो वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खुद इस रिक्शा चालक को खोजने का निर्देश दिया। पार्टी नेताओं की मदद से पता चला कि यह वीडियो अलीगढ़ का है और रिक्शा चालक का नाम शकील है। अखिलेश यादव ने अलीगढ़ के पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि शकील को सम्मानपूर्वक दिल्ली उनके आवास पर लाया जाए।

https://twitter.com/Sheetal2242/status/1958856799143993512

ई-रिक्शा गिफ्ट कर किया सम्मानित, दरियादिली की हो रही तारीफ

चार दिन पहले सामने आए इस वीडियो के बाद अखिलेश यादव ने शकील को दिल्ली बुलाकर न केवल सम्मानित किया, बल्कि उन्हें एक नया ई-रिक्शा भी गिफ्ट किया। दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अखिलेश यादव ने शकील को सम्मानित किया और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। इन तस्वीरों में अखिलेश यादव के साथ शकील और अलीगढ़ के स्थानीय पार्टी नेता भी नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ, वायरल हुई तस्वीरें

अब यह नई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग अखिलेश यादव की दरियादिली की सराहना कर रहे हैं। न केवल समाजवादी पार्टी के समर्थक बल्कि आम लोग भी इस पहल को एक सकारात्मक संदेश के रूप में देख रहे हैं। ट्विटर (X), फेसबुक और इंस्टाग्राम पर हजारों लोगों ने इस वीडियो और तस्वीरों को शेयर किया है।

Related Articles

Back to top button