महिला कॉन्स्टेबल से रेप, डिप्टी-कलेक्टर ने लूट ली आबरू, पीड़ित महिला आरक्षक का दर्द सुन आ जाएगा गुस्सा

छत्तीसगढ़ के बालोद ज़िले से बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला आरक्षक ने बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके पर गंभीर आरोप लगाते हुए रेप का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि दिलीप ने शादी का झांसा देकर कई सालों तक शारीरिक संबंध बनाए, तीन बार गर्भवती होने पर जबरन अबॉर्शन करवाया और लाखों रुपए भी ऐंठे।


पढ़ाई के दौरान शुरू हुआ रिश्ता

पीड़िता महिला आरक्षक और आरोपी डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके की मुलाकात साल 2017 में डौंडी स्थित आईटीआई में पढ़ाई के दौरान हुई थी। बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती में और फिर अफेयर में बदल गई। महिला का आरोप है कि दिलीप ने उसी समय शादी का वादा किया और उससे शारीरिक संबंध बनाए।


तीन बार करवाया जबरन गर्भपात

महिला ने बताया कि मार्च 2017 में पहली बार गर्भ ठहरने पर दिलीप ने पढ़ाई और करियर का हवाला देकर दवाइयाँ देकर अबॉर्शन करवा दिया। इसके बाद 2025 में दोबारा प्रेग्नेंसी के समय भी उसने धमकाकर जबरन गर्भपात कराया। कुल तीन बार उसे गर्भपात की दवा खिलाई गई।


पैसे और कार भी ऐंठे

महिला ने बताया कि नौकरी लगने के बाद उसने दिलीप की पढ़ाई और खर्चों के लिए हर महीने 4-5 हजार रुपए दिए। 2023 में दिलीप ने ब्रेज़ा कार खरीदी, जिसका लोन महिला के खाते से ट्रांसफर करवाया और बाद में गाड़ी अपने नाम करा ली। इसके अलावा 2025 में महिला ने बैंक से लोन लेकर करीब 3.30 लाख रुपए दिलीप के खाते में भेजे।


अंडमान ट्रिप और सरकारी क्वार्टर में जबरन संबंध

महिला ने बताया कि दिसंबर 2024 में दिलीप उसे अंडमान घुमाने ले गया, जहाँ 2 से 6 दिसंबर तक उसने शारीरिक संबंध बनाए। जनवरी 2025 में महिला बीजापुर के सरकारी क्वार्टर में एक हफ़्ते तक रही, जहाँ फिर उसे जबरन गर्भपात की दवा दी गई।


शादी से मुकरा डिप्टी कलेक्टर

महिला ने कहा कि दिलीप लगातार शादी का आश्वासन देता रहा, लेकिन जब 2 जून 2025 को विवाद बढ़ा तो उसने साफ कह दिया कि वह शादी नहीं करेगा। इसके बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।


पुलिस ने दर्ज किया मामला

बालोद एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर डौंडी थाने में BNS की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

Related Articles

Back to top button