Video: पेट्रोल से ज्यादा रोमांस पर चल रही बाइक, ट्रैफिक नियम गए तेल लेने – दुर्ग कपल का वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-10 की सड़क पर एक गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों चलती बाइक पर खुलेआम रोमांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवक बाइक (नंबर CG 07-CO 7820) चला रहा है और युवती बाइक की टंकी पर बैठकर उसे कसकर पकड़े हुए है।

बिना हेलमेट के सड़क पर घूमता रहा कपल

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों ने हेलमेट तक नहीं पहना था। यातायात नियमों की परवाह किए बिना कपल सड़क पर बाइक दौड़ाते हुए खतरनाक स्टंट करता रहा। युवती न केवल युवक से लिपटी दिख रही थी बल्कि रोमांटिक अंदाज में झूम भी रही थी। इस दौरान राहगीरों ने इस खतरनाक हरकत को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

लोगों ने जताई नाराजगी, पुलिस से की कार्रवाई की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि ऐसी हरकत न सिर्फ कपल की बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा है। कई यूजर्स ने पुलिस से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, अभी तक युवक और युवती की पहचान नहीं हो पाई है।

ट्रैफिक पुलिस ने कही कड़ी कार्रवाई की बात

इस पूरे मामले पर दुर्ग की ट्रैफिक एएसपी ऋचा मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सस्ती लोकप्रियता पाने का यह बेहद गलत तरीका है और यातायात नियमों का खुला उल्लंघन किया गया है। उन्होंने बताया कि कपल के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस और संबंधित थाना पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button