Viral Video: बीवी के प्यार में डाका, आधी रात को पति ने पकड़ा लाइव ड्रामा.. जमकर हुई दोनों की कुटाई

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को आधी रात उसके प्रेमी की बाहों में रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद घरवालों के साथ मिलकर पति ने पत्नी और उसके प्रेमी दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना की पूरी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
आधी रात कमरे से आई आवाज ने खोला राज
रिपोर्ट के मुताबिक, घटना बागपत जिले के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र की है। देर रात पत्नी के कमरे से आवाज आने पर पति को शक हुआ। पति छत से नीचे उतरा और कमरे का दरवाजा खोला तो सामने का नज़ारा देख उसके होश उड़ गए। कमरे के भीतर उसकी पत्नी अपने प्रेमी की बाहों में थी। यह देखते ही पति आग बबूला हो गया और उसने तुरंत दोनों को पकड़ लिया।
https://twitter.com/bstvlive/status/1956597449604075703
पति और परिवार ने जमकर की मारपीट
जैसे ही प्रेम संबंध का राज खुला, पति और अन्य परिवारजन वहां इकट्ठा हो गए। इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक खून से लथपथ हो चुका था और हाथ जोड़कर गलती मानने की भीख मांग रहा था। दूसरी ओर पत्नी भी रोते हुए अपने प्रेमी की जान बख्शने की गुहार लगाती रही, लेकिन गुस्साए परिजन किसी की एक न सुने।
वीडियो वायरल, पुलिस सक्रिय
यह पूरी घटना मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामला बढ़ता देख थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और इसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गांव और सोशल मीडिया पर चर्चा
इस घटना ने न सिर्फ गांव बल्कि पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे घरेलू कलह और रिश्तों में विश्वासघात का परिणाम बता रहे हैं, वहीं कुछ ने इस तरह की हिंसक प्रतिक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं।



