बड़ी खबर: समाजवादी पार्टी के बड़े नेता ने लगाई फांसी, प्रदेश सचिव ने Video बनाया फिर दे दी जान..

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। समाजवादी पार्टी (सपा) की अंबेडकर वाहिनी के प्रदेश सचिव सोहित ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें पत्नी और उसके परिवार पर मानसिक शोषण और प्रताड़ना का आरोप लगाया।

विवाहेतर संबंध का आरोप

वीडियो में सोहित ने यह भी दावा किया कि शादीशुदा होने के बावजूद उसकी पत्नी का बुआ के बेटे से विवाहेतर संबंध है। इसी विवाद और तनाव को आत्महत्या की वजह बताया जा रहा है।

प्रेम विवाह के बाद तनाव

जानकारी के मुताबिक, करीब चार साल पहले नेहरुपुर निवासी सोहित ने हजरतपुर निवासी महिला से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी रही।

फांसी लगाकर की आत्महत्या

मात्र 29 साल की उम्र में सोहित ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह घटना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव नेहरुपुर में हुई।

पुलिस की जांच जारी

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और वीडियो को भी साक्ष्य के तौर पर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button