दिल्ली के हिंसात्मक प्रदर्शन पर पुलिस की गाज, आरोपियों की धरपकड़ तेज

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहा है | दिल्ली से लेकर मुंबई में भी इस कानून के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं | वहीँ दिल्ली में लगातार हर दिन प्रदर्शन किये जा रहे हैं | वहीँ कल जुम्मे के दिन दिल्ली में पहले लोगो ने नमाज़ अदा की और फिर सभी ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया |

दिल्ली में हुआ प्रदर्शन सुबह तक तो शांत था लेकिन रात होते होते ये प्रदर्शन हिंसात्मक हो गया | वहीँ दिल्ली के दरियागंज में प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल किया | इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया | जबकि 40 लोगों को हिरासत में लिया गया था | हिरासत में लिए गए लोगों में 8 नाबालिग बताए जा रहे हैं |

बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों, वकीलों और डॉक्टरों की भीड़ थाने के बाहर जमा हो जाने के बाद शुक्रवार देर रात कुछ नाबालिगों को रिहा कर दिया गया | हालांकि, यह अब तक स्पष्ट नहीं है कि हिरासत में लिए गए सभी लोगों को रिहा कर दिया गया या नहीं |

पुलिस ने शनिवार को बताया कि उन पर दंगा करने और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी निभाने से रोकने के लिए बल प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है| पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार शाम को सुभाष मार्ग इलाके में खड़ी एक निजी कार को आग लगा दी थी | आग पर फौरन काबू पा लिया गया था |

Related Articles

Back to top button