नेपाल के पब में मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे राहुल गांधी, पार्टी करते आए नजर
नेपाल के पब में मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे राहुल गांधी, जानिए कौन है लड़की

नई दिल्ली: शादी में शामिल होने नेपाल पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह एक पब में नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो होने के बाद भाजपा की तरफ से इस पर तंज कसा जा रहा है. वहीं पब में उनके साथ वीडियो में जो महिला नजर आ रही है उसको लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वह नेपाल में चीनी राजदूत हाउ यांकी है. इस बीच, कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि राहुल एक दोस्त की शादी में शामिल होने नेपाल गए हैं, क्या शादी में जाना अपराध है.
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि रेग्युलर पार्टियां, छुट्टियां, निजी विदेश यात्राएं यह देश के लिए कोई नई बात नहीं हैं. एक आम नागरिक के तौर पर कोई मुद्दा नहीं है, लेकिन जब एक सांसद, एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल का स्थायी मालिक जो दूसरों को उपदेश देता है.
https://twitter.com/KirenRijiju/status/1521371294524055553?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1521371294524055553%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Findia%2Fwho-is-that-girl-in-the-viral-video-with-rahul-gandhi-chinese-ambassador-to-nepal-social-media-claim%2Farticleshow%2F91284047.cms
सोशल मीडिया पर तमाम दावे किए जा रहे हैं. वहीं ट्विटर पर ऋषि बागरी ने लिखा है कि क्या राहुल गांधी नेपाल में चीन के राजदूत होउ यांकी के साथ काठमांडू में पार्टी कर रहे हैं. एक दूसरे ट्वीट में लिखा है कि नेपाल पर्यटन के लिए मॉडलिंग करती चीनी राजदूत होउ यांकी.
https://twitter.com/rishibagree/status/1521344889887232001?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1521344889887232001%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Findia%2Fwho-is-that-girl-in-the-viral-video-with-rahul-gandhi-chinese-ambassador-to-nepal-social-media-claim%2Farticleshow%2F91284047.cms
चीनी राजदूत के साथ राहुल गांधी क्यों कर रहे पार्टी
स्नेहा नाम की एक यूजर ने लिखा है कि राहुल गांधी को यह क्लियर करना चाहिए कि वह चीनी राजदूत के साथ क्यों पार्टी कर रहे हैं. इसका क्या कनेक्शन है. वहीं भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है कि पहचान कौन. कपिल मिश्रा ने लिखा है कि यह निजी मामला नहीं है. राहुल गांधी किसके साथ हैं. क्या चाइना के एजेंटों के साथ हैं. राहुल गांधी से सवाल तो पूछे जाएंगे.
What a wonder!!!
A chinese Ambassador Hou Yanqi modelling in nepal for nepal tourism (2020) !!! 😉 pic.twitter.com/hwkhsE0bmB— Rishi Bagree (@rishibagree) July 5, 2020
भाजपा सांसद ने वीडियो ट्वीट कर कहा- पार्टी अभी है बची
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि अभी तो पार्टी बची हुई है. संकट पार्टी पर है परिवार पर नहीं. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राजस्थान जल रहा है लेकिन राहुल गांधी पार्टी कर रहे हैं. राहुल पार्ट टाइम राजेनता नहीं है बल्कि पार्टी टाइम राजनेता हैं. ये पहली बार नहीं है. सभी ने याद दिलाया 26/11 के समय पार्टी मोड.
https://twitter.com/sneharaghunath9/status/1521367457965178880?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1521367457965178880%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Findia%2Fwho-is-that-girl-in-the-viral-video-with-rahul-gandhi-chinese-ambassador-to-nepal-social-media-claim%2Farticleshow%2F91284047.cms



