कर्नाटका में कोरोनावायरस संक्रमित लोगों की संख्या 83 हुई, 5 हुए ठीक 3 की हुई बात

भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक 901 मामले आ चुके हैं। इस समय भारत में लॉक डाउन किया गया है। यह लॉक डाउन पूरे 21 दिनों तक चलेगा। वही देश के ज्यादातर राज्यों में कोरोनावायरस कहर बरपा रहा है। हालात यह हो चुके हैं कि हर रोज यह मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं कर्नाटक में कल शाम 5 से आज 2 बजे तक 7 नए #COVID19 मामलों की पुष्टि हुई है। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 83 हो गई है, जिनमें से 5 ठीक हो गए हैं, उन्हें छुट्टी दे दी गई और 3 की मौत हुई है। यह जानकारी कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने दी है।

कर्नाटक में भी तेजी से कोरोनावायरस फैलता जा रहा है। महाराष्ट्र और केरल में कोरोनावायरस संक्रमित लोगों का आंकड़ा 200 पार कर चुका है। ऐसे में भारत में कोरोनावायरस को रोकना राज्य सरकार और केंद्र सरकार कि बड़े जिम्मेदारी हो चुकी है। वहीं लोगों की सहायता के बिना इस कोरोनावायरस से नहीं लड़ा जा सकता, यह बात लोगों को समझनी होगी। लोग अगर अपने घरों से बिल्कुल भी बाहर ना निकले तो ही इस वायरस पर कुछ हद तक काबू पाया जा सकता है।

भारत में लोग लॉक डाउन के समय भी अपने-अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि अपने घरों से बाहर ना निकले लेकिन लोग हैं कि मानते नहीं। लोग अपने घरों से बाहर निकल कर अपनी जान को तो जोखिम में डाल ही रहे हैं लेकिन इससे वह अपने परिवार वालों को भी खतरे में डाल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button