महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 6,417 नए संक्रमित

मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार को 6,417 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 16,38,961 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 137 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 43,152 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 14,55,107 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 137 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 50 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 63 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 8, पुणे मंडल में 24, कोल्हापुर मंडल में 9, औरंगाबाद मंडल में 2, लातूर मंडल में 11, आकोला मंडल में 05, नागपुर मंडल में 14 व अन्य राज्य के 01 कोरोना मरीज की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2,50,059 हो गई है। मुंबई में अब तक 10,059 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 1,004 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 14,55,107 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इस समय महाराष्ट्र में 1,40,194 कोरोना के एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 17,977 कोरोना एक्टिव मरीज शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 5,69,156, नासिक मंडल में 2,19,327, पुणे मंडल में 4,17,997, कोल्हापुर मंडल में 1,07,119, औरंगाबाद मंडल में 61,248, लातूर मंडल में 67,377, आकोला मंडल में 51,257, नागपुर मंडल में 1,43,406 और अन्य राज्यों के 2,074 मरीज पाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button