महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 5,984 नए संक्रमित,संक्रमितों की कुल संख्या हुई 16,01,365

मुंबई। महाराष्ट्र में सोमवार को 5,984 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 16,01,365 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 125 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 42,240 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 13,84,879 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 125 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 43 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 60 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 7, पुणे मंडल में 24, कोल्हापुर मंडल में 8, औरंगाबाद मंडल में 6, लातूर मंडल में 4, आकोला मंडल में 8, नागपुर मंडल में 8 कोरोना मरीज की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2,43,169 हो गई है। मुंबई में अब तक 9,819 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 15,069 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 13,84,879 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इस समय महाराष्ट्र में 1,73,759 कोरोना के एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 19,906 कोरोना एक्टिव मरीज शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 5,55,786, नासिक मंडल में 2,14,394, पुणे मंडल में 4,10,630, कोल्हापुर मंडल में 1,05,645, औरंगाबाद मंडल में 59,645, लातूर मंडल में 65,757, आकोला मंडल में 49,835, नागपुर मंडल में 1,37,376 और अन्य राज्यों के 1,997 मरीज पाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button