आंध्र प्रदेश में मिले कोरोना के 2,918 नए पॉजिटिव मामले

अमरावती (आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश में कोरोना के संक्रमित मामलों में पहले के मुकाबले गिरावट आई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 2,918 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में अबतक कोरोना के कुल 7,86,500 मामले दर्ज हुए हैं।

रविवार सुबह से सोमवार सुबह तक 24 लोगों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। राज्य भर में अब तक 6,453 लोग कोरोना की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

फिलहाल राज्य में कोरोना के 35,065 सक्रिय मामले हैं। राज्य सरकार के आधिकारिक हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 7,44 ,532 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटों में 61,330 सैम्पल की कोरोना जांच की गई। राज्य में अब तक कुल 71.27 लाख सैम्पल की जांच की गई है।

Related Articles

Back to top button