59 की उम्र में भी फिटनेस का प्रतीक, मिलिंद सोमन बोले “प्रकृति ही मेरा जिम है”

मिलिंद सोमन आज मना रहे हैं अपना 59वां जन्मदिन, लेकिन फिटनेस के प्रति उनका जुनून आज भी युवाओं को मात देता है। बारिश में एक्सरसाइज से लेकर पहाड़ों पर ट्रेकिंग तक, वे हर दिन को एक नया फिटनेस एडवेंचर बनाते हैं। उनका मंत्र साफ है – “स्वास्थ्य ही असली धन है, और प्रकृति ही सबसे अच्छा जिम"।।

नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री के सुपरमॉडल और फिटनेस गुरु मिलिंद सोमन मंगलवार (4 नवंबर) को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं. सोमन अपने फिटनेस रुटीन के लिए भी जाने जाते हैं, जो न केवल बेहद सरल बल्कि प्रशंसकों को प्रेरित करने वाला भी होता है. सोमन कई इंटरव्यू में अपने फिटनेस मंत्रा का जिक्र कर चुके हैं. अभिनेता सिंपल नाश्ता, चाय-कॉफी से परहेज, व्यायाम, योग-ध्यान पर फोकस और तेल वाली चीजों से दूर रहते हैं और यही उनके ‘स्वास्थ्य ही धन है’ के मंत्र का आधार है.

 

एक इंटरव्यू में मिलिंद ने बताया था कि वह प्रकृति से प्रेरित अनोखे वर्कआउट करते हैं, जो 15-20 मिनट में ही उन्हें पूरे दिन की ऊर्जा से भर देते हैं. मिलिंद कभी खुली छत पर बारिश में व्यायाम करते तो कभी पहाड़ों पर चढ़ते और कई किलोमीटर साइकिल चलाते भी नजर आते हैं. खास बात है कि मिलिंद फिक्स्ड शेड्यूल फॉलो नहीं करते, बल्कि मौसम, जगह और मूड के हिसाब से एक्सरसाइज बदलते रहते हैं. वह अक्सर रनिंग करते नजर आते हैं. स्टॉकहोम के जंगलों में 20,000 स्टेप्स या स्विस आल्प्स में ट्रेकिंग. उनका मानना है कि रनिंग सिर्फ एक्सरसाइज नहीं, एक खास तरह का ध्यान है.

 

अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने रनिंग सैंडल पहनकर 80 किमी साइकिलिंग की थी. बेहद खास अंदाज में अभिनेता रोजमर्रा की चीजों को वर्कआउट में बदल देते हैं. साइकिलिंग को वे ऑफिस कम्यूट का हिस्सा बनाते हैं, जिससे लेग मसल्स मजबूत होते हैं और पेट की मसल्स का भी वर्कआउट होता है. बॉडी वेट एक्सरसाइज में मिलिंद के पसंदीदा पुल-अप्स हैं, जंगल में पेड़ की डाल से पुल-अप्स करते हुए वे कहते हैं, “यह फॉरेस्ट बाथिंग है, जहां प्रकृति ही जिम बन जाती है.”

Related Articles

Back to top button