40 की उम्र के बाद त्वचा की देखभाल, जानिए CoQ10 और विटामिन C कैसे बढ़ाते हैं स्किन की चमक

40 की उम्र के बाद त्वचा की चमक घटने लगती है। CoQ10 और विटामिन C से त्वचा फिर बनती है हेल्दी और ग्लोइंग। ये झुर्रियां कम कर कोलेजन बढ़ाते हैं। नियमित देखभाल से त्वचा फिर जवां दिखती है।

40 की उम्र के बाद त्वचा की चमक कम होने लगती है, झुर्रियां और दाग-धब्बे दिखाई देने लगते हैं. ऐसे में त्वचा को हेल्दी और चमकदार बनाने के लिए CoQ10 एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी बहुत जरूरी है.

 

Anti Ageing Skin Care Tips: बढ़ती उम्र के साथ त्वचा में कई बदलाव आते हैं. 40 की उम्र के बाद त्वचा की चमक कम होने लगती है, झुर्रियां और दाग-धब्बे दिखाई देने लगते हैं. बढ़ती उम्र में त्वचा के डल होने का मुख्य कारण खानपान के साथ-साथ लाइफस्टाइल में बदलाव आदि. ऐसे में त्वचा की देखभाल करना और सही विटामिन लेना बहुत जरूरी है. हालांकि, बाजार में एंटी-एजिंग और स्किन केयर के लिए कई तरह के उत्पाद और सप्लीमेंट उपलब्ध हैं. इनमें से एक CoQ10 बहुत ही महत्वपूर्ण घटक है, जिसे कोएंजाइम Q10 भी कहा जाता है. यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो हमारे शरीर में एनर्जी और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करता है. इसके अलावा त्वचा के लिए विटामिन सी भी बहुत जरूरी है. चलिए आपको बताते हैं CoQ10 और विटामिन सी का त्वचा से क्या संबंध है.

 

विटामिन सी

विटामिन सी त्वचा की चमक बढ़ाने में मददगार होता है. विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाता है और कोलेजन के उत्पादन में मदद करता है. यह त्वचा की चमक को बनाए रखने में मदद करता है. विटामिन सी कमी को पूरा करने के लिए संतरा, नींबू, अमरूद, स्ट्रॉबेरी और ब्रोकोली जैसे फलों और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं. इनकी मदद से शरीर को विटामिन सी भरपूर मात्रा में मिलेगा और त्वचा की चमक बरकरार रहेगी.

 

  • CoQ10 क्या है और यह कैसे काम करता है?

CoQ10 हमारे शरीर में पाया जाने वाला एक प्राकृतिक मिश्रण है, जो शरीर की हर कोशिका में होता है. यह एनर्जी उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और शरीर को मुक्त कणों से बचाने में मदद करता है, क्योंकि यह मुक्त कण शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button