35,000 फीट पर सम्मान: एयर इंडिया ने ‘हेलमेट मैन ऑफ इंडिया’ को किया सलाम

हेलमेट पहनकर सफर करने वाले राघवेंद्र कुमार को एयर इंडिया ने बिज़नेस क्लास में दिया सम्मान। सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित योद्धा के कार्यों को फ्लाइट में केक काटकर सेलिब्रेट किया गया। यह संदेश कि अच्छे कर्म ज़मीन से उठकर आसमान तक पहचान बनाते हैं।

Helmet man of India: एयर इंडिया की फ्लाइट में एक व्यक्ति को हेलमेट पहने देखकर सभी यात्री हैरान थे। कुछ देर बाद फ्लाइट के एक कर्मचारी ने उस व्यक्ति को इकोनॉमी क्लास से उठाकर बिज़नेस क्लास में बिठा दिया. यह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि हेलमेट मैन ऑफ इंडिया राघवेंद्र कुमार थे, जो हैदराबाद से दिल्ली आ रहे थे जो हमेशा हेलमेट पहन कर ही कहीं भी यात्रा करते हैं.

लेकिन इस बार उन्हें केवल सीट बदलना नहीं था, बल्कि सड़क सुरक्षा के कार्यों और योगदान के प्रति दिया गया सम्मान था. फ्लाइट के सभी कर्मचारियों ने उनके कार्यों को एक सेलिब्रेशन की तरह मनाया. ज़मीन पर रहकर लोगों की जान बचाने वाले सड़क सुरक्षा योद्धा की पहली बार आसमान में सम्मान हो रहा था। एयर इंडिया ने 35 हजार फीट की ऊँचाई पर केक काटा और एक लवली पत्र देकर हेलमेट मैन के कार्यों को संबोधित किया. हेलमेट मैन ने कहा यह सम्मान, अपनापन और इंसानियत से भरा हुआ था। यह अनुभव आप सबके साथ इसलिए साझा कर रहा हूँ, क्योंकि कुछ पल हमें यह याद दिलाने के लिए होते हैं कि अच्छे कर्म कभी ज़मीन तक सीमित नहीं रहते, वे आसमान तक भी पहुँचते हैं।

Related Articles

Back to top button