झारखंड में कोरोना के 258 नए मामले, 378 मरीज हुए ठीक

रांची। झारखण्ड में 258 कोरोना संक्रमण के नए मरीज मिले हैं। राज्य में अच्छी खबर यह है कि 378 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। जबकि दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) और रांची से एक-एक मरीज शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 35, बोकारो से 49, चतरा से 2, देवघर से 18, धनबाद से 39, दुमका से 2, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 31, गढ़वा से 3, गोड्डा से 2, गुमला से 1, हजारीबाग से 10, जामताड़ा से 18, खूंटी से 07, कोडरमा से 7, लातेहार से 0, लोहरदगा से 2, रामगढ़ से 1, साहेबगंज से 0, सरायकेला से 12, सिमडेगा से 1, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 18 मरीज मिले है। राज्य में कुल कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 99686 हो गई हैं। 92976 मरीज ठीक हुए हैं। 5844 सक्रिय केस है। राज्य में कोरोना से अब तक 866 लोगों की मौत हुई हैं। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 93.26 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button