भैरव धाम के पोखरे मे डूबने से एक 25 वर्षीय लड़के की हुई मौत, परिवार का रो रोकर बुरा हाल पुलिस विधिक कार्यवाही मे जुटी

आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के भैरव बाबा धाम के पोखरे मे 25 वर्षीय लड़के की नहाते समय डूबने से मौत हो गयी।

आज़मगढ़ :- भैरव धाम के पोखरे मे डूबने से एक 25 वर्षीय लड़के की हुई मौत, परिवार का रो रोकर बुरा हाल पुलिस विधिक कार्यवाही मे जुटी

आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के भैरव बाबा धाम के पोखरे मे 25 वर्षीय लड़के की नहाते समय डूबने से मौत हो गयी। घटना की जानकारी होते ही ग्रामप्रधान राकेश यादव ने तत्कात स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी और लडके को पोखरे से निकलवा कर पुलिस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज भेज दिया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक जितेन्द्र पुत्र नन्दलाल निवासी खरूला थाना रानी की सराय अपने रिश्तेदारों के साथ भैरव धाम दर्शन करने आया था। रिश्तेदारों के मना करने के बाद भी वह नहीं माना और उनसे बचते हुए पोखरे मे नहाने चला गया जहाँ वह नहाते हुए गहराई मे चला गया और डूब गया।

रिश्तेदारों के ढूंढने के बाद ज़ब वह कही नहीं मिला तो परिजनों ने डूबने की आशंका से शोर मचाया। जिस पर ग्रामप्रधान ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पोखरे मे तैराको को उतारा और लड़के को बाहर निकलवाया। लड़के को देख कर परिजन स्तब्ध रह गए और स्वास्थ्य केंद्र द्वारा मृत घोषित करते ही कोहराम मच गया और स्थानीय पुलिस विधिक कार्यवाही मे जुट गयी।

Related Articles

Back to top button