विदेश से लौटी महिला के सामान से बरामद 22 सांप, 1 गिरगिट

शुक्रवार को मलेशिया से चेन्नई पहुंची एक महिला यात्री के पास से विभिन्न प्रजातियों के कम से कम 22 सांप बरामद किए गए है। उसके चेक-इन सामान में सांपों को कई पारदर्शी प्लास्टिक के कंटेनरों में रखा गया था। चेन्नई हवाईअड्डे के दृश्यों में दिखाया गया है कि अधिकारियों ने सावधानीपूर्वक एक लंबी छड़ का उपयोग करके सांपों को बाहर निकाला, जिनमें से कुछ फर्श पर बक्सों से बाहर निकल रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि महिला को कुआलालंपुर से आने पर सीमा शुल्क विभाग ने गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने कहा कि उसके सामान से एक गिरगिट भी जब्त किया गया था।

चेन्नई सीमा शुल्क ने ट्वीट किया, “28.04.23 को, फ्लाइट नंबर एके 13 से कुआलालंपुर से आई एक महिला यात्री को सीमा शुल्क द्वारा रोका गया। उसके चेक-इन सामान की जांच करने पर, विभिन्न प्रजातियों के 22 सांप और एक गिरगिट पाया गया और सीमा शुल्क अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया।” 1962 r/w वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972,” के तहत उसे हिसारत में लेलिया गया है, आगे की कार्यवाही चल रही है।

Related Articles

Back to top button