मप्र में राज्य पुलिस सेवा के 18 अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा की 28 रिक्त सीटों पर होने वाले उपचुनावों की तैयारियों की बीच अधिकारियों के तबादलों का दौर निरंतर जारी है। इसी क्रम में राज्य शासन द्वारा अब राज्य पुलिस सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला किया गया। इनमें चार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और 14 उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इस संबंध में सोमवार देर रात गृह विभाग द्वारा आदेश जारी किये गये।

जारी आदेश के मुताबिक, मंदसौर एएसपी सुनील कुमार शिवहरे को भोपाल मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (सतर्कता) बनाया गया है, जबकि सहायक पुलिस महानिरीक्षक (पुलिस सुधार) डॉ. अमित कुमार वर्मा को मंदसौर एएसपी पदस्थ किया गया है। इसी तरह भोपाल पुलिस मुख्यालय में एएसपी प्रदीप पटेल को अशोकनगर एएसपी और अशोकनगर एएसपी हेमलता कुरील को भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।

वहीं, डीएसपी स्तर के जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें परमाल सिंह मेहरा-गोहद जिला भिंड से मंदसौर, नरेन्द्र सोलंकी-मंदसौर से गोहद जिला भिण्ड, विनोद कुमार बघेल-इंदौर पीटीएस से इंदौर 15वीं वाहिनी विसबल, राजेन्द्र सिंह रघुवंशी- चाचौड़ा जिला गुना से मुरैना, सुधीर सिंह कुशवाहा-मुरैना से शिवपुरी, सुनील कुमार बरकड़े-जबलपुर से बेगमगंज जिला रायसेन, लोकेन्द्र सिंह ठाकुर- भोपाल हॉकफोर्स से छतरपुर, अर्जुनलाल उईके-नरसिंहपुर शहर से नरसिंहपुर अजाक, भीकाराम सोलंकी-सैलाना जिला रतलाम से अजाक रतलाम, रश्मि गुप्ता-रायसेन से भोपाल सायबर सेल, सुरभि मीना -पन्ना से भोपाल, बलराम सिंह परिहार-निवाड़ी से अजयगढ़ जिला पन्ना, मानसिंह ठाकुर-मंडलेश्वर जिला खरगौन से बड़वाह जिला खरगौन, राधेश्याम सोलंकी-अजयगढ़ जिला पन्ना से धार विसबल, अदिति भावसार-भोपाल से रायसेन, उपेन्द्र दीक्षित-महिदपुर जिला उज्जैन से बरौनी जिला दतिया, ओपी त्रिपाठी-बेगमगंज जिला रायसेन से भोपाल मुख्यालय और धमेन्द्र सिंह तोमर-बरौनी जिला दतिया से उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्बल जोन मुरैना शामिल है।

Related Articles

Back to top button