पाक ने मनकोट सेक्टर में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पुंछ। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह हर दिन जम्मू-कश्मीर की नियत्रंण रेखा व अंतराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को भी पाक सेना ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय जवान पाक की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
मंगलवार को पाकिस्तान की ओर से जिले के मनकोट सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान पाक ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए मोर्टार शैल भी दागे। भारतीय जवान पाक की इस गोलीबारी का करारा जवाब दे रहे हैं। खबर लिखने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।

Related Articles

Back to top button