दिल्ली में 24 घंटे में आए 17 कोरोनावायरस पॉजिटिव मामले, कुल 1578 संक्रमण

पूरे भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं राजधानी दिल्ली के लिए थोड़ी खुशखबरी है कि यहां पिछले 24 घंटे में 17 कोरोनावायरस पॉजिटिव मामले मिले है। वही पहले दिल्ली में हर दिन 100 से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे। वहीं अब यह घटकर पिछले 24 घंटे में 17 मामले आए हैं। दिल्ली में लॉक डाउन का असर देखने को मिला है।

बता दें कि दिल्ली सरकार के मुताबिक 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना वायरस के 17 नए मामले सामने आए हैं और 2 मौतें हुईं हैं। राजधानी में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 1578 है (1080 पॉजिटिव मामलों को मिलाकर- विशेष ऑपरेशन के तहत)। मरने वालों की कुल संख्या 32 है।

वहीं आपको बता दे कि भारत में कोरोनावायरस के मामले 12000 होने वाले हैं। यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। भारत में 21 दिनों के लॉक डाउन के बाद इसे बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया है। सभी लोगों को नसीहत दी गई है कि अपने अपने घरों में रहे। हालांकि बांद्रा सूरत और दिल्ली में प्रवासी मजदूर सड़कों पर आ गए थे। सभी मजदूर अपने अपने गांव जाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन राज्य सरकारों ने सबको कहां है कि वह उनके राज्य में सुरक्षित हैं। उनके रहने खाने-पीने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं राजधानी दिल्ली में भी ऐसे लोगों को बसों में शेल्टर होम ले जाया गया।

Related Articles

Back to top button