सउदी अरब से अब तक 1583 भारतीय स्वदेश लौटे : भारतीय दूतावास

रियाद। सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास की ओर से कहा गया है कि 6 अक्टूबर तक सऊदी अरब से 1583 भारतीय स्वदेश लौट चुके हैं।

भारतीय दूतावास की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि दूसरे बैच की तीसरी और चौथी फ्लाइट से 1162 यात्री लखनऊ और नई दिल्ली गए हैं।

हालांकि सऊदी किंगडम से भारत लौटने वाले कुल भारतीयों की संख्या 1583 है, इनमें से 811 रियाद से और 351 जेद्दाह से लौटे हैं।

इससे पहले मई में भी 421 लोग वापस गए थे। वर्तमान में रियाद में 419 और जेद्दाह से 140 लोग वापस जाना चाहते हैं, जो कोरोना के प्रतिबंधों के कारण यहां पर फंसे हुए हैं। इंडियन मिशन और कंसुलेट के अधिकारी इनके वापस जाने के प्रबंध के लिए सऊदी अरब और भारत के साथ बात कर रहे हैं।

कोरोना महामारी के कारण फ्लाइट्स उपलब्ध ना होने पर काफी दिक्कतें आ रही हैं। अगली फ्लाइट का प्रबंध किया जा रहा है और इसके अगले हफ्ते तक रवाना होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button