महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 13,395 नए संक्रमित

मुंबई। महाराष्ट्र में गुरुवार को 13,395 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 14,93,884 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 358 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 39,430 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 12,12,016 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 358 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 48 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 114 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 27, पुणे मंडल में 84, कोल्हापुर मंडल में 25, औरंगाबाद मंडल में 16, लातूर मंडल में 25, आकोला मंडल में 3, नागपुर मंडल में 61 व अन्य राज्य के 3 कोरोना मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 2,22,784 हो गई है। मुंबई में अब तक 9,296 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 15,575 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 12,12,016 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इस समय महाराष्ट्र में 2,41,986 कोरोना के एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 26,383 कोरोना एक्टिव मरीज शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 5,16,456, नासिक मंडल में 2,00,841, पुणे मंडल में 3,90,828, कोल्हापुर मंडल में 1,00,795, औरंगाबाद मंडल में 55,756, लातूर मंडल में 61,503, आकोला मंडल में 46,032, नागपुर मंडल में 1,19,952 और अन्य राज्यों के 1,721 मरीज पाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button