दुधमुँहे बच्चों को खरीदने-बेचने वाले 11 मानव तस्कर गिरफ्तार

झारखंड–रांची के चतरा सदर अस्पताल में एक छोटे बच्चे को बेच दिए जाने के मामले में पुलिस ने कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बेचे गए बच्चे को बोकारो जिले के पेटरवार से सकुशल बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में बच्चे की मां भी शामिल है। उसने प्रसव के 10 घंटे बाद ही कुछ कर्मियों के कहने पर 2 लाख रुपए में अपने बच्चे को बेच दिया था। पुलिस ने बच्चे की डील में शामिल आरोपियों के पास से 3 लाख नगद बरामद किये हैं। जो लोग गिरफ्तार किए गए हैं, उनमें चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र निवासी डिम्पल देवी, आशा देवी, मालती देवी, रामानंद कुमार, बोकारो जिले के आनन्द प्रकाश जयसवाल उर्फ मोनू, सरोज कुमार, चंदन कुमार, रजनीकांत साव, हजारीबाग जिले के उपेंद्र कुमार, रीना देवी, रामगढ़ जिले के सारू देवी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button