10 दिन के लिए रुके हमले! अमेरिका-ईरान टकराव में बड़ा मोड़
ईरान के अनुरोध पर 10 दिन के लिए रुके अमेरिकी हमले ट्रंप बोले- बातचीत सही दिशा में, 6 अप्रैल तक राहत होर्मुज से टैंकरों को इजाज़त, फिर भी कायम है तनाव

Iran crisis: अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच एक अहम खबर सामने आई है। Donald Trump ने घोषणा की है कि अमेरिकी सेना अगले 10 दिनों तक ईरान के एनर्जी प्लांट्स पर कोई हमला नहीं करेगी। उन्होंने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर साझा करते हुए कहा कि यह फैसला ईरान के अनुरोध पर लिया गया है।
ईरान ने मांगा समय, बातचीत जारी
ट्रंप के मुताबिक, Iran ने बातचीत के लिए अतिरिक्त समय मांगा है। इसी के चलते अमेरिका ने 6 अप्रैल 2026 तक सैन्य कार्रवाई पर रोक लगा दी है। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि दोनों देशों के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है।
होर्मुज से टैंकरों को मिली इजाज़त
इस बीच ट्रंप ने एक और बड़ा दावा किया है। उनके अनुसार, ईरान ने Strait of Hormuz से 10 तेल टैंकरों को गुजरने की अनुमति दी है। इनमें से 8 टैंकर रवाना हो चुके हैं, जबकि 2 और भेजे जाएंगे। खास बात यह है कि इन टैंकरों पर पाकिस्तानी झंडे लगे होने की बात कही गई है।
28वें दिन भी जारी है तनाव
गौरतलब है कि United States और Israel की ओर से ईरान पर संयुक्त हमले किए गए थे और अब इस संघर्ष को 28 दिन हो चुके हैं। हालांकि बातचीत की खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर तनाव अभी भी बना हुआ है।



