05 सितंबर 2022 – जानिए आज आपका राशिफल कैसा होगा। मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अत्याधिक लाभकारी…..

05 सितंबर 2022 - जानिए आज आपका राशिफल कैसा होगा। मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अत्याधिक लाभकारी.....

05 सितंबर 2022 – जानिए आज आपका राशिफल कैसा होगा। मीन राशि वालों के लिए  आज का दिन अत्याधिक लाभकारी…..

मेष राशि

मेष राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आपको पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में नए प्रयास फलदायी होंगे। इस राशि के कर्मचारियों का सम्मान और सहयोग भी पर्याप्त रहेगा। शाम के समय किसी भी तरह के झगड़े व बहसबाजी में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों का स्वागत करने की संभावना रहेगी।

आज भाग्य 95 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा खिलाएं।

 

वृषभ राशि

 

वृषभ राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

आज का दिन कार्य के क्षेत्र में तेजी आएगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होगी। सभी बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। आपने के प्रति स्नेह बढ़ेंगी। समय के अनुकुल वातावरण होंगे। एक सच्चे जीवन साथी की प्राप्ति होंगी।

 

मिथुन राशि

पॉलिटिक्स में उन्नति संभावित है। राशि स्वामी बुध व गुरु गोचर से जॉब में लाभ होगा। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। पीपल का पेड़ लगाएं।

 

कर्क राशि

सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आय में कमी एवं खर्च अधिक से चिन्तित रहेंगे। मन परेशान रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। परिश्रम के सार्थक परिणाम भी मिलेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।

 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि सप्ताह का पहला दिन संतोषजनक और शांतिपूर्ण हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास आपके लिए सफलता के द्वार खोलेंगे। सरकार और प्राधिकरण के बीच संबंध से लाभ उठा सकते हैं, जिससे कई कार्य पूरे होंगे। नौकरी में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नए सौदों से प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

भाग्य आज 72 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

 

 

कन्या राशि

परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संयत रहें। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक तनाव रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है।

 

तुला राशि 

बंधु बांधवों के साथ सहयोग से उत्साहित रहेंगे. सामाजिक गतिविधियों से जुड़ेंगे. सहकारिता बनी रहेगी. कार्य क्षेत्र में निरंतरता लाएंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. घर परिवार में आनंद रहेगा. आर्थिक वाणिज्यिक प्रयासों में बेहतर रहेंगे. निसंकोच आगे बढ़ते रहें. शुभ सूचनाओं को साझा करेंगे. रक्तसंबंधियों से करीबी रहेगी. जन कल्याण के कार्यों में रुचि लेंगे. व्यापार व्यवसाय में सफल होंगे. महत्वपूर्ण बात रख पाएंगे. वरिष्ठ सहयोग देंगे. समझ बेहतर बनी रहेगी.

 

 

वृश्चिक राशि 

अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फँसे इंसान की मदद करने के लिए करें. याद रखें – यह शरीर तो एक-न-एक दिन मिट्टी में मिलने वाला है, अगर यह किसी के काम न आ सके तो इसका क्या फ़ायदा? जिन लोगों ने किसी से उधार लिया है उन्हें आज किसी भी हालत में उधार चुकाना पड़ सकता है जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो जाएगी. पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता दें. इस बारे में बिना देर किए बातचीत करें, क्योंकि एक बार इस समस्या के हल हो जाने पर घर में जीवन बहुत आसान हो जाएगा और परिवार के लोगों को प्रभावित करने में आपको कोई कठिनाई नहीं आएगी. आपका प्रेमी आज आपकी बातों को सुनने से ज्यादा अपनी बातें कहना पसंद करेगा जिसकी वजह से आप थोड़े खिन्न हो सकते हैं. आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं. आज जितना हो सके लोगों से दूर रहें. लोगों को वक्त देने से बेहतर है अपने आपको वक्त दें. शादी के ठीक पहले के ख़ूबसूरत दिनों की याद ताज़ा हो सकती है – वही छेड़छाड़, आगे-पीछे घूमना और इज़हार गर्माहट पैदा करेंगे.

 

धनु राशि 

धनु राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

आज आपका सभी बाधित कार्य संपन्न होगा. मन में ठाना गया कार्य पूर्ण होगा. सच्चे साथियों से सहयोग मिलेगा. मन शांत रहेगा, क्रीडा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा.

 

 

मकर राशि

चंद्रमा राशि बदलकर आज धनु राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. आज सभी कामों में सावधानी बरतें. अधिक परिश्रम में कम सफलता मिलने से निराशा की भावना पैदा होगी. पारिवारिक वातावरण भी अशांत रहेगा. प्रेम जीवन में मीठी तकरार हो सकती है. स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी. आप अपने काम समय पर पूरा करने में सक्षम नहीं हो पाएंगे. इससे तनाव उत्पन्न हो सकता है. दुर्घटना की आशंका रहेगी. ध्यान रखें. व्यावसायिक कामों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा. कोर्ट-कचहरी के कामों में संभलकर कदम उठाएं. धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे. धार्मिक कामों के पीछे धन खर्च भी होगा. स्वास्थ्य में मामले में काफी ध्यान रखना होगा.

 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार व व्यवसाय के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों में वैचारिक सफलता मिलेगी। संतान की ओर से संतोषजनक समाचार प्राप्त होगा। दोपहर के समय किसी कानूनी विवाद या मामले में जीत आपके लिए खुशी का कारण हो सकती है।

आज भाग्य 82 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। शिव के बीज मंत्रों का जप करें।

 

मीन राशि

गुरु का इस राशि में व शनि का इस राशि से एकादश प्रभाव जॉब के लिए शुभ है। चन्द्रमा का दशम भाव में गोचर जॉब व व्यवसाय को लाभ दे सकता है। गुरु शिक्षा में सफलता की प्राप्ति कराएगा। हरा व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

 

 

 

Related Articles

Back to top button