श्रीलंका में कहर ढा रहा चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’, अब साउथ इंडिया की ओर बढ़ा

श्रीलंका में दित्वा तूफान ने मचाई तबाही, मकान और सड़कें जलमग्न। तूफान अब साउथ इंडिया की ओर बढ़ा, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में भारी बारिश। NDRF की टीमें तैनात, संभावित नुकसान और बाढ़ को लेकर सतर्कता जारी।

श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दित्वा ने तबाही मचा दी है। मकान मलबे में बदल गए हैं, सड़कें जलमग्न हो गई हैं, और एक तिहाई आबादी अंधेरे में डूबी हुई है। स्थिति इतनी गंभीर है कि वहां इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। तूफान अब साउथ इंडिया की ओर बढ़ रहा है और अगले 24 घंटे में तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में भारी असर डालने की संभावना है।

 

तूफान की दिशा और प्रभाव

श्रीलंका से आगे बढ़ते हुए दित्वा का प्रकोप उत्तरी तमिलनाडु और पुड्डुचेरी की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग लगातार इसके मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है, और तमिलनाडु सरकार को भी नियमित अपडेट दिए जा रहे हैं।

 

तटीय जिलों में पहले से ही भारी बारिश

तटीय तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में भारी बारिश शुरू हो गई है। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं और तेज हवाएं खौफ पैदा कर रही हैं। श्रीलंका में तूफान के कारण हुई तबाही को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत में भी बाढ़, भूस्खलन और अन्य नुकसान हो सकते हैं। विशेषकर कावेरी बेल्ट के रामानाथपुरम, नागापट्टम और रामेश्वरम में बारिश जोरदार है। तूफान से निपटने के लिए NDRF की 28 टीमें तमिलनाडु में तैनात हैं, और 10 और टीमें भेजी जा रही हैं।

 

तमिलनाडु में नुकसान

तमिलनाडु के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन के मुताबिक, दित्वा के कारण तीन लोगों की मौत हुई है। डेल्टा क्षेत्र में 149 मवेशियों की जान गई है और लगभग 57,000 हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित हुई है।

Related Articles

Back to top button