रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा रोम में नए साल की छुट्टियों की मस्ती में साथ

रश्मिका और विजय रोम में साथ-साथ छुट्टियां मना रहे हैं। फैंस को सोशल मीडिया पर उनके रोमांटिक पलों की झलक मिली। शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में होने की खबरें भी सामने आई हैं।

Rashmika mandana: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की सगाई को लेकर हाल ही में खूब चर्चाएँ हुईं। अब दोनों की रोम यात्रा ने फैंस को रोमांचित कर दिया है। रश्मिका ने कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं, जिसमें वे रोम के खूबसूरत शहर का आनंद लेते हुए नजर आईं। खास बात यह है कि विजय देवरकोंडा भी वहीं छुट्टियां मना रहे थे।

 

इंस्टाग्राम पर खुलासा

विजय ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे रोम के मशहूर स्थलों का आनंद लेते दिख रहे हैं। एक तस्वीर में वह कोलोसियम के सामने पोज़ देते नजर आए, जबकि दूसरी में किसी महिला के कंधे पर सिर रखे हुए दिखाई दिए। हालांकि महिला का चेहरा साफ नहीं दिखा, लेकिन फैंस मान रहे हैं कि वह रश्मिका ही हैं। विजय ने पोस्ट में लिखा, “नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं मेरे प्यारे दोस्तों। हम साथ-साथ आगे बढ़ें, ढेर सारी यादें बनाएं, महान काम करें, प्यार, खुशी और जीवन फैलाएं। आप सभी को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।”

 

रश्मिका की झलकियां

रश्मिका ने भी छुट्टियों की तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिसमें उनके सादगी भरे उत्सव, मोमबत्ती जलाकर की गई प्रार्थनाएं और करीबी दोस्तों के साथ बिताए गए पल दिखाई दिए। इन पोस्ट में वह रोम के नज़ारों का आनंद लेती दिखीं। हालांकि, कुछ छोटे-छोटे वीडियो क्लिप ने फैंस का ध्यान खींचा, खासकर वह जिसमें रश्मिका ने विजय को मिठाई खिलाई। खबरों के मुताबिक, रश्मिका और विजय ने अक्टूबर 2025 में निजी तौर पर, सिर्फ करीबी परिवार के सामने सगाई की थी। हालांकि दोनों ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के एक महल में होगी।

Related Articles

Back to top button