दिल्ली में नए साल पर कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली में कड़ाके की ठंड: नए साल के पहले दिन तापमान 17.3°C, घना कोहरा जारी आईएमडी ऑरेंज अलर्ट: अगले कुछ दिनों तक कोहरा और शीत लहर की संभावना हवा की गुणवत्ता खराब: आनंद विहार में AQI 423, दिल्ली के कई इलाके गंभीर श्रेणी में

Delhi: नए साल के पहले दिन दिल्ली में कड़ाके की ठंड का अनुभव हुआ और आने वाले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक छह जनवरी तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक था। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और धुंध की चादर दिखाई दी। नए साल की वजह से ठंड के बावजूद लोग घरों से बाहर निकले, जिससे यातायात प्रभावित रहा।

 

आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया

गुरुवार की सुबह कई इलाकों में घना कोहरा रहा और दिन में बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को भी कई स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा रहने का पूर्वानुमान जताया है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि 2 से 5 जनवरी के बीच दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर चल सकती है और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

 

दिल्ली की हवा बनी गंभीर चिंता का विषय

गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 14.8 से 17.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बहुत खराब श्रेणी में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार 26 स्टेशन पर हवा की स्थिति बहुत खराब और 11 स्टेशन पर गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। सबसे प्रदूषित इलाका आनंद विहार रहा, जहां AQI 423 यानी गंभीर श्रेणी में रहा। मौसम और प्रदूषण की स्थिति देखते हुए विभाग ने चार जनवरी तक हवा की गुणवत्ता खराब रहने की चेतावनी दी है।

Related Articles

Back to top button