म्यांमार की इंसेन जेल से सैकड़ों कैदियों की रिहाई, चुनाव से पहले सैन्य सरकार का बड़ा कदम

म्यांमार में आम चुनाव से पहले सैन्य सरकार ने इंसेन जेल के सैकड़ों कैदियों को दी रिहाई सू ची की रिहाई पर अब भी बना हुआ है सस्पेंस

म्यांमार में गुरुवार को मशहूर इंसेन जेल से बड़ी संख्या में कैदियों को रिहा किया गया। जेल के बाहर सुबह से इंतजार कर रहे परिजनों ने अपने प्रियजनों का फूल-मालाओं और गले लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। यह रिहाई 28 दिसंबर को होने वाले आम चुनाव से पहले सैन्य सरकार द्वारा दी गई सामूहिक माफी का हिस्सा है। जेल के एक अधिकारी ने बताया कि यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि योग्य मतदाता चुनाव में हिस्सा ले सकें। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने कैदियों को छोड़ा गया है और किन-किन लोगों को रिहाई मिली है।

 

क्या आंग सान सू ची भी होंगी रिहा?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस सूची में म्यांमार की अपदस्थ नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सू ची भी शामिल हैं।

फिलहाल कोई संकेत नहीं मिला है कि उन्हें रिहा किया गया है।

सू ची फरवरी 2021 के सैन्य तख्तापलट के बाद से पूरी तरह नजरबंद हैं और उनका बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं है।

Related Articles

Back to top button