मुंबई के शिवड़ी में भीषण आग, 10 मकान जलकर खाक

मुंबई के शिवड़ी इलाके में गुरुकृपा चॉल में भीषण आग लगी। शॉर्ट सर्किट और गैस सिलेंडर ब्लास्ट से आग फैली। 10 मकान जलकर खाक, कोई घायल होने की सूचना नहीं।

Mumbai: मुंबई के शिवड़ी इलाके में मंगलवार (30 दिसंबर 2025) को दोपहर में भीषण आग लग गई। आग रेट्टी बंदर रोड स्थित गुरुकृपा चॉल में लगी। दोपहर 3:15 बजे आग की सूचना मिलने के बाद मुंबई फायर ब्रिगेड ने इसे लेवल-2 घोषित कर तुरंत कार्रवाई शुरू की। दो घंटे की मेहनत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।

 

आग कैसे फैली?

मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई थी और पहले सिर्फ एक कमरे तक ही सीमित थी। लेकिन इसके बाद गैस सिलेंडर फटने से आग ने तेजी पकड़ ली और 10 कमरों में फैल गई। घटनास्थल पर अब तक 4 गैस सिलेंडरों के फटने की पुष्टि हुई है। इस हादसे में कुल 10 मकान जलकर खाक हो गए।

 

राहत और बचाव

घटना के बाद तुरंत मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, बीएमसी वार्ड स्टाफ, 108 एम्बुलेंस सेवा और बीईएसटी विद्युत वितरण कंपनी की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य तेजी से किया गया। सेवरी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के मुताबिक, फिलहाल किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन ने आग पर काबू पा लिया है।

Related Articles

Back to top button