मिर्जापुर में दर्दनाक घटना: एक ही कमरे में फांसी पर लटके मिले पति-पत्नी, सुसाइड नोट बरामद

मिर्जापुर के श्रीपट्टी गांव में पति-पत्नी के शव एक ही कमरे में फांसी के फंदे से लटके मिले। मौके से सुसाइड नोट बरामद, परिवार को परेशान न करने की लिखी बात। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, आत्महत्या के कारणों की जांच जारी।

Up news: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। चील्ह थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ही कमरे में पति-पत्नी के शव फांसी के फंदे से लटकते पाए गए। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

देर तक नहीं खुला दरवाजा, फिर सामने आया खौफनाक मंजर

मृतकों की पहचान 27 वर्षीय रोहित विश्वकर्मा और उनकी 23 वर्षीय पत्नी सरस्वती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों घर के ऊपरी हिस्से के एक कमरे में रहते थे। सोमवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिवार वालों को चिंता हुई। रोहित के छोटे भाई ने खिड़की से झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। कमरे के अंदर दोनों के शव पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटके हुए थे। शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर दोनों को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

Up news: सुसाइड नोट में लिखी ये बात

मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) नितेश सिंह के अनुसार, नोट में लिखा है कि “हम (रोहित और सरस्वती) अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं। इस मामले में परिवार या किसी भी अन्य व्यक्ति को परेशान न किया जाए।” फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट की लिखावट की जांच कर रही है ताकि उसकी सत्यता की पुष्टि की जा सके।

क्या थी आत्महत्या की वजह?

Up news: प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के सही कारणों और समय की पुष्टि के लिए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दंपति किसी मानसिक तनाव या पारिवारिक विवाद से गुजर रहे थे या नहीं। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

 

Related Articles

Back to top button