मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान का दावा F-16 और अमेरिकी ड्रोन गिराया, अमेरिका चुप
ईरान ने F-16 और MQ-9 ड्रोन गिराने का किया दावा अमेरिका ने नहीं दी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया मिडिल ईस्ट में बढ़ते टकराव पर दुनिया की नजर

Iran crisis: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान ने बड़ा दावा किया है। ईरान के अर्धसैनिक बल Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) के हवाले से लोकल मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उसने एक अमेरिकी F-16 फाइटर जेट और MQ-9 ड्रोन को मार गिराया है। हालांकि, इन दावों पर अमेरिका की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
हमलों के जवाब में ईरान की कार्रवाई
ईरान की Tasnim News Agency के मुताबिक, यह कार्रवाई हाल ही में ईरानी नागरिकों और इंडस्ट्रियल साइट्स पर हुए हमलों के जवाब में की गई है। IRGC ने दावा किया है कि उसने ‘कब्जे वाले क्षेत्रों’ में मौजूद अमेरिकी और इजरायली ठिकानों को निशाना बनाया।
Shiraz के ऊपर ड्रोन गिराने का दावा
IRGC का कहना है कि साउथ ईरान के Shiraz के ऊपर उड़ रहे अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया गया। इसके अलावा, F-16 फाइटर जेट को भी निशाना बनाने का दावा किया गया है, लेकिन इस हमले से हुए नुकसान की स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
अमेरिका ने नहीं दी कोई पुष्टि
दूसरी ओर, अमेरिका ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है। सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में स्वतंत्र पुष्टि बेहद जरूरी होती है, क्योंकि मौजूदा हालात में दोनों पक्षों के बीच ‘इन्फॉर्मेशन वॉर’ भी तेज है।
कहां जाकर रुकेगा ये टकराव?
मिडिल ईस्ट में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ता टकराव बड़े संघर्ष का रूप ले सकता है। फिलहाल, पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि यह तनाव कब और किस मोड़ पर जाकर थमेगा।



