मस्जिद की खोदाई में निकला श्रीराम–सीता का विग्रह? सागर में मचा हड़कंप

सागर की मस्जिद परिसर में नींव खोदाई के दौरान मिला प्राचीन विग्रह राम–सीता की आकृति दिखने पर बढ़ी स्थानीय हलचल दोनों पक्षों ने पुरातत्वीय जांच की मांग उठाई

Sagar mosque
Sagar mosque

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक मस्जिद परिसर में चल रहे निर्माण के दौरान नींव खोदने पर भगवान श्रीराम व मां सीता का विग्रह निकला है। इसके बाद हिंदू संगठनों ने वहीं पर एक चबूतरा बनाकर विग्रह स्थापित करने का प्रयास किया।

 

पुलिस ने रोका निर्माण, मूर्ति कब्जे में ली

मौके पर पहुंची पुलिस ने मस्जिद परिसर में चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। पुलिस भगवान का विग्रह अपने साथ ले गई। एसडीएम शाहगढ़, नवीन सिंह ठाकुर का कहना है कि पापेट गांव में बनी मस्जिद परिसर में दुकान के पीछे कराए जा रहे निर्माण कार्य के दौरान हो रही खोदाई में दो प्रतिमाएं मिली हैं।

 

मूर्तियां चंदेल कालीन होने की आशंका

ये खंडित मूर्तियां चंदेल कालीन प्रतीत हो रही हैं। पुरातत्व विभाग द्वारा जांच की जाएगी। जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर बंडा के पापेट गांव में 10-12 मुस्लिम परिवारों का एक मोहल्ला है। यहां इबादत के लिए एक छोटी सी मस्जिद काफी समय पहले बनी थी।

 

खोदाई में मिली श्रीराम की प्रतिमा?

मस्जिद परिसर में ही कुछ दुकानों के निर्माण के लिए नींव खोदी जा रही है। गुरुवार को वहां खोदाई के दौरान एक प्रतिमा मिली है जो भगवान श्रीराम की बताई गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वहां मिले पत्थर पर भगवान श्रीराम व मां सीता की आकृति उकेरी गई है। यह विग्रह है।

 

कुछ लोग इसे मंदिर के पिलर का हिस्सा मान रहे

वहीं कुछ लोगों ने इसे किसी मंदिर के पिलर का हिस्सा होने का अनुमान लगाया है। मस्जिद कमेटी के लोगों का कहना है कि जहां निर्माण हो रहा था वह मस्जिद की जमीन है। प्रतिमा मिलने के बाद उन लोगों ने खुद का काम बंद कर दिया है। दोनों पक्षों ने उस भूमि और वहां मिली मूर्ति की जांच की मांग की है।

Related Articles

Back to top button