भोपाल में 3 दिसंबर को अवकाश, गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर बंद रहेंगे स्कूल-बैंक
भोपाल में 3 दिसंबर को स्थानीय अवकाश घोषित गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर रहेगा बंद स्कूल, बैंक और सरकारी दफ़्तर नहीं खुलेंगे

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 3 दिसंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह छुट्टी सिर्फ भोपाल शहर और जिले के लिए होगी। इस दिन सभी स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ़्तर बंद रहेंगे। इसके लिए सरकार ने आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया है।
भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी
राज्य सरकार ने दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक दुर्घटनाओं में से एक, भोपाल गैस कांड की 41वीं बरसी पर यह अवकाश रखा है। यह आदेश भोपाल जिले के सरकारी दफ़्तरों, शिक्षण संस्थानों, बैंकों और पब्लिक सेक्टर इकाइयों पर लागू होगा।
DM ने क्या कहा?
जिलाधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शांति बनाए रखने के लिए शहर में धारा 144 लागू रहेगी। किसी भी जुलूस या प्रदर्शन के लिए प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
1984 की रात ने बदल दी थी ज़िंदगियां
2-3 दिसंबर 1984 को यूनियन कार्बाइड के प्लांट से MIC गैस का रिसाव हुआ था, जिसमें आधिकारिक तौर पर करीब 5,300 लोगों की मौत हुई। गैर-सरकारी आंकड़े बताते हैं कि यह संख्या 20,000 से भी ज्यादा हो सकती है। आज भी लाखों लोग इस त्रासदी के असर झेल रहे हैं। इसी वजह से हर साल 3 दिसंबर को भोपाल में शोक दिवस मनाया जाता है।



