बगदाद: इराक में मिलिशिया ठिकाने पर बड़ा हवाई हमला, 14 लड़ाकों की मौत

अनबार प्रांत में PMF के मुख्यालय पर हुआ घातक हवाई हमला एक कमांडर समेत करीब 14 लड़ाकों की मौत, इलाके में तनाव हमले के लिए अमेरिका पर आरोप, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं

मारा गया मिलिशिया का बड़ा कमांडर, इरान-इजरायल तनाव के बीच इराक में एक बड़ा हवाई हमला हुआ है। अनबार प्रांत में तेहरान समर्थित शिया मिलिशिया के एक मुख्यालय को निशाना बनाया गया, जिसमें एक कमांडर समेत करीब 14 लड़ाकों की मौत हो गई। हमले के बाद इलाके से आग की ऊंची लपटें और घना धुआं उठता देखा गया।

 

हमले पर अमेरिका पर आरोप

स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार यह हमला पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (PMF) के ठिकाने पर किया गया। मारे गए लोगों में एक प्रमुख कमांडर भी शामिल बताया जा रहा है। इस घटना के बाद मिलिशिया समूहों में आक्रोश है और उन्होंने इस हमले को इराक की संप्रभुता का उल्लंघन बताया है।

 

क्षेत्र में बढ़ता तनाव

मिलिशिया ने इस हमले के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है, हालांकि अब तक किसी भी पक्ष ने आधिकारिक तौर पर इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर बढ़ते दबाव और हमलों के बीच यह घटना और अधिक तनाव बढ़ाने वाली मानी जा रही है। इससे पहले भी इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया ठिकानों पर कई बार एयरस्ट्राइक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे क्षेत्र में हालात लगातार संवेदनशील बने हुए हैं।

Related Articles

Back to top button