पाकिस्तान में फिर सक्रिय हो रहे आतंकवादी कैंप
पाकिस्तान में फिर से सक्रिय हुए आतंकवादी कैंप छोटे बच्चे भी ले रहे हैं ट्रेनिंग में हिस्सा भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से दिया कड़ा जवाब

पाकिस्तान: दुश्मन देश पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में एक बार फिर से ट्रेनिंग कैंप सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों की बड़ी भीड़ जुटी। वहीं, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) ने POK में अपनी महिला विंग को भी सक्रिय कर दिया है। इस मीटिंग में टॉप लीडर जैसे अब्दुर रऊफ, रिजवान हनीफ और अबू मूसा मीरपुर, POK में मौजूद थे।
छोटे बच्चे भी ले रहे हैं हिस्सा
जैश-ए-मोहम्मद 1 जनवरी, 2026 से मीरपुर, POK में 7 दिन का ‘दौरा तरबिया’ ट्रेनिंग कैंप आयोजित करेगा। संगठन ने गढ़ी हबीबुल्लाह, बालाकोट जैसी जगहों पर अपनी पब्लिक रैलियों की संख्या बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कई छोटे बच्चे भी इन ट्रेनिंग कैंप्स में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।
LeT के नए कैंप का निर्माण
जैश-ए-मोहम्मद ने पब्लिकली यह स्वीकार किया है कि उनका फ्रंट ‘कश्मीर टाइगर्स’ है। पाकिस्तान में कई जगहों पर लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के नए ट्रेनिंग कैंप्स का निर्माण तेजी से चल रहा है। लोअर दीर में LeT ट्रेनिंग कैंप और ‘जिहाद-ए-अक्सा’ पिछले कुछ महीनों से सक्रिय हैं।
भारत का कड़ा जवाब: ऑपरेशन सिंदूर
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया। इस अभियान में पाकिस्तान और PoK में नौ प्रमुख आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। JeM, LeT और हिज़बुल मुजाहिदीन के ट्रेनिंग कैंप और लॉन्च पैड पूरी तरह ध्वस्त कर दिए गए। सूत्रों के अनुसार, इन हमलों में 80 से 100 आतंकवादी मारे गए।



