दिल्ली यूनिवर्सिटी के दो कॉलेजों को बम धमकी, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस और देशबंधु कॉलेज को बम धमकी मिली। सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। अब तक किसी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला है।

पिछले महीने लाल किले के पास कार ब्लास्ट से राजधानी दिल्ली दहल चुकी है। अब बुधवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के दो कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और सुरक्षा जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच में कोई संदिग्ध नहीं मिला है।

 

किन कॉलेजों को मिली धमकी?

उत्तर दिल्ली में स्थित रामजस कॉलेज और दक्षिण दिल्ली का देशबंधु कॉलेज ईमेल धमकी के निशाने पर रहे। उत्तर जिले के DCP राजा बंथिया ने बताया, ‘‘रामजस कॉलेज की प्रिंसिपल ने रात 1:59 बजे धमकी भरा ईमेल मिलने की जानकारी दी। तुरंत दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते कैंपस पहुंचे और जांच शुरू की।’’

 

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई

डीसीपी ने कहा कि पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की और कॉलेज के सभी भवनों व खुले स्थानों की जांच की। अब तक किसी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला। पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां, ये पहली बार नहीं है जब दिल्ली के कॉलेजों, एयरपोर्ट या स्कूलों को बम धमकी मिली हो। हालांकि हर बार जांच में पता चलता है कि धमकियां फर्जी होती हैं।

Related Articles

Back to top button