ट्रंप का बड़ा बयान: रूस-यूक्रेन युद्ध उम्मीद से ज्यादा मुश्किल, प्रस्ताव पर जेलेंस्की की चुप्पी से निराश
रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का नया दावा प्रस्ताव न पढ़ने पर जेलेंस्की से जताई निराशा टैरिफ नीति को बताया राष्ट्रीय सुरक्षा की कुंजी

फरवरी 2022 से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया दावा किया है। ट्रंप का कहना है कि उन्हें लगा था कि यह युद्ध खत्म कराना आसान होगा, लेकिन हालात वैसा बनने नहीं दिए जा रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि उनका प्रस्ताव रूस को तो ठीक लग रहा है, लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अभी तक इसे पढ़ा तक नहीं है। उन्होंने कहा, “हम पुतिन और जेलेंस्की दोनों से बात कर रहे हैं। मुझे थोड़ी निराशा है कि जेलेंस्की ने प्रस्ताव नहीं पढ़ा। रूस को यह ठीक लग रहा है, लेकिन मुझे नहीं पता कि जेलेंस्की इसे मंजूर करेंगे या नहीं।” ट्रंप का कहना है कि यूक्रेन के कुछ नेता इस प्रस्ताव को पसंद कर रहे हैं, लेकिन जेलेंस्की तैयार नहीं दिख रहे।
टैरिफ पॉलिसी पर बोले ट्रंप— ‘इसी से 8 युद्ध खत्म किए’
कैनेडी सेंटर ऑनर्स इवेंट में पहुंचे ट्रंप ने अपनी टैरिफ नीति की भी जोरदार वकालत की। उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यापार व्यवस्था अमेरिका को “अद्भुत लचीलापन” देती है और यही राष्ट्रीय सुरक्षा की ताकत है। टैरिफ के फायदों पर बात करते हुए ट्रंप ने दावा किया, “मैंने 8 युद्ध खत्म किए हैं, वो भी मुख्य रूप से व्यापार और टैरिफ की वजह से।” उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर अमेरिका कोई दूसरा टैरिफ रास्ता अपनाता है, तो उससे राष्ट्रीय सुरक्षा कमजोर हो सकती है। टैरिफ अधिकारों पर उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब सुप्रीम कोर्ट यह तय करने वाला है कि क्या ट्रंप ने व्यापक शुल्क लगाकर राष्ट्रपति अधिकारों का दुरुपयोग किया था।



