टैरिफ पर ट्रंप का बड़ा बयान, फिर विवादों में राष्ट्रपति
टैरिफ को लेकर ट्रंप फिर सुर्खियों में किसानों और अर्थव्यवस्था पर दावे दोहराए सुप्रीम कोर्ट में टैरिफ नीति की जांच जारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयानों की वजह से चर्चा में हैं। इस बार भी बात ‘टैरिफ’ की ही है। पेन्सिलवेनिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा: “मेरा पसंदीदा शब्द टैरिफ है। यह किसानों को अमीर बना रहा है और हमारे लिए सैकड़ों अरबों डॉलर… सच में खरबों डॉलर ला रहा है।”
पहले भी दिया था ऐसा बयान
इससे पहले अक्टूबर में क्वांटिको में भी ट्रंप इसी तरह बोल चुके हैं। तब उन्होंने कहा था: “ऑफिस संभालने के बाद मेरे पहले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर्स में से एक मेरिट का सिद्धांत बहाल करना था। ‘टैरिफ’ मेरे लिए सबसे खूबसूरत और पसंदीदा शब्द है। हम बहुत अमीर बन रहे हैं।”
‘अमेरिका आर्थिक रूप से असहाय हो जाएगा’
टैरिफ को लेकर हाल ही में ट्रंप ने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि टैरिफ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का कोई भी फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में नहीं होगा। अगर कोर्ट टैरिफों को खारिज कर देता है, तो अमेरिका आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय हो जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट कर रहा है जांच
वर्तमान में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ट्रंप की टैरिफ नीति की संवैधानिक वैधता की जांच कर रहा है। अभी तक फैसले की कोई तारीख तय नहीं की गई है।



