जबलपुर रिंग रोड निर्माण हादसा: 1 मजदूर की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

जबलपुर में रिंग रोड निर्माण के दौरान पुल का हादसा 1 मजदूर की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी सुरक्षा उपकरणों की कमी और नाबालिग मजदूरों से काम कराने के आरोप

जबलपुर: न्यू भेड़ाघाट के पास ललपुर गांव में रिंग रोड निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। पुल के पिलर की सेंट्रिंग गिरने से शेख नैरुद्दीन नाम के मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक शेख नैरुद्दीन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले थे।

 

घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज

हादसे के तुरंत बाद राहिल और राजेश्वर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत खतरे से बाहर है। घायलों के हाथ और पैरों में चोटें आई हैं।

 

निर्माण में सुरक्षा की कमी का आरोप

स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुल निर्माण में नाबालिगों से भी काम कराया जा रहा था और मजदूरों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे।

 

हादसे के समय मौके पर थे 22 मजदूर

अधिकारियों के अनुसार, हादसे के समय पुल पर कुल 22 मजदूर काम कर रहे थे। सेंट्रिंग गिरने से तीन मजदूर नीचे गिर गए, जिसमें से शेख नैरुद्दीन की मौत हो गई और दो मजदूर घायल हुए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button