ग्रेटर नोएडा: शादी में हर्ष फायरिंग, 10 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल

शादी में हर्ष फायरिंग से मचा हड़कंप 10 साल का मासूम कृष गंभीर रूप से घायल पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया, जांच जारी

ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली क्षेत्र स्थित नगला चमरू गांव में एक विवाह समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई है। बारात चढ़ते समय की गई फायरिंग में 10 साल का बच्चा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात हुई इस घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। घायल बच्चे को कैलाश अस्पताल, ग्रेटर नोएडा में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

लाइसेंसी हथियार से चली गोली, फौजी का बेटा फरार

जांच में पता चला कि जिस लाइसेंसी हथियार से गोली चलाई गई, वह एक रिटायर्ड फौजी के नाम पर रजिस्टर्ड है। उसका बेटा हथियार लेकर बारात में पहुंचा था और वहीं फायरिंग की। घटना के बाद से वह युवक फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 

गोली लगते ही गिर पड़ा मासूम कृष

पीड़ित पिता सुनील प्रजापति के मुताबिक, 30 नवंबर की रात नगला चमरू गांव में सतीश की बेटी की शादी चल रही थी। खैरपुर से बारात आई थी और इसी दौरान कुछ बारातियों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग में उनका 10 वर्षीय बेटा कृष गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़ा। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक हथियार भी बरामद कर लिया है।

Related Articles

Back to top button