गोला क्लब हादसा: आरोपी थाईलैंड भागे, इंटरपोल की मदद लेगी गोवा पुलिस

गोला क्लब अग्निकांड के आरोपी घटना वाले दिन ही थाईलैंड भागे गोवा पुलिस ने CBI के जरिए इंटरपोल से मदद मांगी विदेश से दोनों को वापस लाना अब बन गया सबसे बड़ी चुनौती

गोला क्लब हादसे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। गोवा अग्निकांड के मुख्य आरोपी भारत से भागकर थाईलैंड पहुंच चुके हैं। इसके बाद गोवा पुलिस ने सीबीआई के जरिए इंटरपोल से मदद मांगी है। जानकारी के मुताबिक, घटना वाले दिन ही दोनों आरोपी मुंबई से फुकेट (थाईलैंड) के लिए फ्लाइट पकड़कर देश छोड़कर निकल गए थे। यह खुलासा गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने किया है।

 

क्या है पूरा मामला?

ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन के अनुसार, हादसा होते ही रेस्टोरेंट-बार के दोनों मालिकों ने 7 दिसंबर सुबह 05:30 बजे फ्लाइट नंबर 6E 1073 से फुकेट के लिए उड़ान भरी। गोवा पुलिस की टीम जब आरोपियों गौरव और सौरभ लूथरा के दिल्ली स्थित घर पहुंची, तो वे वहां नहीं मिले। पुलिस ने घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है। 7 दिसंबर को ही गोवा पुलिस की रिक्वेस्ट पर एलओसी (Look Out Circular) जारी किया गया था, लेकिन तब तक दोनों आरोपी देश छोड़ चुके थे। इससे साफ है कि वे जांच में शामिल होने का कोई इरादा नहीं रखते थे। इंटरपोल की मदद से आरोपियों की लोकेशन खोजने की कोशिश। गोवा पुलिस ने अब सीबीआई के माध्यम से इंटरपोल की मदद लेकर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बीच आज पुलिस ने आरोपियों के एक मैनेजर भरत कोहली को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का पोस्टमॉर्टम पूरा कर बॉडी परिवार को सौंप दी गई है।

 

विदेश से आरोपियों को वापस लाना बड़ी चुनौती

हालात अब और जटिल हो गए हैं। दोनों आरोपियों को विदेश से भारत वापस लाना आसान नहीं होगा। कानूनी प्रक्रिया लंबी और मुश्किल हो सकती है। दोनों भाइयों का घर मुखर्जी नगर थाने के पास ही है, जहां आज पुलिस ने नोटिस चस्पा किया। अब आरोपियों की लोकेशन इंटरपोल के जरिए निकाली जाएगी।

 

दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट लेकर हुए फरार

सूत्रों के मुताबिक, हादसे के वक्त दोनों दिल्ली में ही थे। जैसे ही क्लब में आग लगने की खबर आई, दोनों ने तुरंत थाईलैंड भागने की योजना बनाई। इसके बाद वे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे और फुकेट के लिए उड़ान भरकर फरार हो गए।

Related Articles

Back to top button