BB19 फिनाले में नई दरार! अभिषेक और प्रणित की दोस्ती पर बड़ा सवाल खड़ा
बिग बॉस 19 फिनाले में अभिषेक और प्रणित के बीच बढ़ी दूरियां फोटो से क्रॉप करने पर फैंस ने उठाए कई बड़े सवाल एविक्शन वाली पुरानी घटना फिर बनी तकरार की वजह

बिग बॉस 19 के शुरू से ही अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे की दोस्ती सबकी फेवरेट रही थी। लेकिन अब हालात ऐसे बन गए हैं कि दोनों एक-दूसरे से बात तक नहीं करना चाहते। जब फैंस को लगा कि दोनों ‘एविक्शन वाली घटना’ से आगे बढ़ चुके हैं, तभी ग्रैंड फिनाले प्रीमियर में जो हुआ, उसने सभी को चौंका दिया। सोशल मीडिया पर अब सवाल उठ रहे हैं—क्या सच में दोनों की दोस्ती टूट गई है?
अभिषेक–प्रणित की टूटी बॉन्डिंग
बिग बॉस 19 खत्म हो चुका है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट आज भी चर्चा में हैं। शो के दौरान जो कुछ हुआ, उसकी वजह से अभिषेक ने अपनी फिनाले नाइट की सभी तस्वीरों से प्रणित मोरे को क्रॉप कर दिया। जब सलमान खान ने टॉप 5 से बाहर होने के बाद प्रणित को स्टेज पर बुलाया, तो कैमरा जैसे ही अभिषेक की तरफ गया, फैंस ने नोटिस किया कि उन्होंने प्रणित की तरफ देखा तक नहीं।
फिनाले की तस्वीरों में से प्रणित को हटाया
अभिषेक बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में विनर गौरव खन्ना को चीयर करने पहुंचे थे। उन्होंने गौरव के साथ ढेरों तस्वीरें क्लिक कराईं। लेकिन फैंस की नजरों से कुछ भी बच नहीं पाया—उन्होंने देखा कि हर फोटो में से प्रणित को बड़ी सावधानी से क्रॉप कर दिया गया है। ये साफ हुआ जब मृदुल तिवारी ने अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें ज्यादातर में प्रणित फ्रेम में मौजूद थे। असल में, फिनाले नाइट पर प्रणित और अभिषेक के बीच स्ट्रेट एविक्शन वाली घटना पर बातचीत भी हुई थी।
फैंस का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर फैंस ने तुरंत नोटिस किया कि अभिषेक की किसी भी तस्वीर में प्रणित मौजूद नहीं हैं। कमेंट्स में लोगों ने लिखा: “हर फोटो से प्रणित को काट दिया।” “प्रणित भाई कहाँ हैं?” कुछ यूजर्स ने अभिषेक का सपोर्ट करते हुए लिखा कि वे हमेशा से प्रणित को तवज्जो देते थे, लेकिन उनकी फीलिंग्स को बार-बार इग्नोर किया गया। कई फैंस ने कहा कि अभिषेक ने अपने एविक्शन को सम्मान के साथ हैंडल किया, लेकिन उसे बार-बार अपसेट किया गया।
आखिर दोनों के बीच हुआ क्या था?
वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान प्रणित मोरे कैप्टन थे। सलमान खान ने उन्हें अशनूर कौर और अभिषेक बजाज में से किसी एक को एलिमिनेट करने की शक्ति दी।लंबे सोच-विचार के बाद प्रणित ने अपने ही ग्रुप के अभिषेक को बाहर करने का फैसला किया। यह फैसला फैंस के लिए तो चौंकाने वाला था ही, अभिषेक के लिए भी बेहद शॉकिंग रहा। ऐसा लगता है कि इसी घटना ने दोनों की दोस्ती पर सबसे बड़ा असर डाला।



