कानपुर में रिटायर्ड फौजी का खौफनाक कदम, पत्नी-बेटे की हत्या के बाद खुदकुशी

कानपुर में रिटायर्ड फौजी ने पत्नी-बेटे की हत्या कर दी। दो किलोमीटर दूर जाकर ट्रेन के आगे लेटकर दी जान। पुलिस पारिवारिक विवाद के एंगल से कर रही जांच।

Up news: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड फौजी ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी, फिर खुद ट्रेन के आगे लेटकर जान दे दी। मृतक की पहचान चेतराम पासवान के रूप में हुई है, जो बखरिया गांव में अपनी पत्नी सुनीता और बेटे दीप के साथ रहते थे।

 

ट्रेन की पटरी पर मिला शव

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि इमलीपुर रेलवे अंडरपास के पास एक व्यक्ति का शव ट्रेन से कटा पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली तो आधार कार्ड से उसकी पहचान चेतराम पासवान के रूप में हुई।

 

घर में मिला दोहरा हत्याकांड

जब पुलिस सूचना देने के लिए चेतराम के घर पहुंची तो मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर का दृश्य देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। घर के भीतर उनकी पत्नी और बेटे के शव पड़े थे। पास ही डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक भी मिली।

 

फॉरेंसिक जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस ने बंदूक और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

पारिवारिक विवाद की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पारिवारिक विवाद की आशंका लग रही है। माना जा रहा है कि चेतराम ने पहले पत्नी और बेटे को गोली मारी और बाद में खुद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर विपिन टाडा भी मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। फिलहाल, घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button