ईरान संकट पर UK सख्त: “यह हमारा युद्ध नहीं”, लेकिन असर झेलने को तैयार – पीएम कीर स्टारमर

“यह हमारा युद्ध नहीं”, लेकिन हर असर झेलने को तैयार समुद्री रास्ता खोलने के लिए कूटनीतिक कोशिश तेज ऊर्जा सप्लाई और महंगाई को लेकर दुनिया में चिंता

लंदन: Keir Starmer ने बुधवार को साफ कहा कि ईरान में जारी संघर्ष का असर ब्रिटेन के भविष्य पर पड़ेगा, लेकिन देश हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने दो टूक कहा कि यह ब्रिटेन का युद्ध नहीं है और इसमें शामिल होना राष्ट्रीय हित में नहीं है। स्टारमर ने भरोसा जताया कि चाहे हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों, UK मजबूती से खड़ा रहेगा।

 

होर्मुज़ खोलने पर फोकस

बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की लागत को लेकर चिंता जताते हुए स्टारमर ने कहा कि सबसे जरूरी है मध्य-पूर्व में तनाव कम करना और Strait of Hormuz को फिर से खोलना। उन्होंने इसे वैश्विक ऊर्जा सप्लाई के लिए बेहद अहम बताया और कहा कि इसी दिशा में ब्रिटेन हर संभव कूटनीतिक प्रयास कर रहा है।

 

विदेश सचिवों की अहम बैठक

स्टारमर ने जानकारी दी कि विदेश सचिव जल्द ही अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ बड़ी बैठक करेंगी। इस बैठक में समुद्री सुरक्षा, फंसे जहाज़ों और नाविकों की सुरक्षा और व्यापार बहाली जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि यह पहली बार होगा जब इतने देश एक साथ बैठकर समाधान तलाशेंगे।

 

35 देशों का गठबंधन

ब्रिटेन पहले ही बड़े स्तर पर अंतरराष्ट्रीय तालमेल बना चुका है। G7 देशों के साथ बातचीत के अलावा, खाड़ी क्षेत्र में भी संपर्क बढ़ाया गया है। स्टारमर ने बताया कि समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 35 देशों को एक मंच पर लाया गया है, ताकि मिलकर इस संकट से निपटा जा सके।

 

घरेलू राहत देने की कोशिश

घरेलू मोर्चे पर राहत की बात करते हुए पीएम ने कहा कि सरकार ने पहले ही ऐसे कदम उठाए हैं जिससे बिजली के बिल कम होंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जुलाई तक कीमतों को स्थिर रखने की कोशिश की गई है, ताकि लोगों पर ज्यादा बोझ न पड़े।

 

वैश्विक ऊर्जा संकट की आहट

दरअसल, मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के चलते दुनिया भर में ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है, खासकर Strait of Hormuz जैसे अहम मार्ग को लेकर। इसी बीच Anthony Albanese ने भी चेतावनी दी है कि आने वाले महीने आसान नहीं होंगे और उनकी सरकार ने ‘नेशनल फ्यूल सिक्योरिटी प्लान’ को मंजूरी दी है।

Related Articles

Back to top button