ईद के मौके पर ईरान का संदेश, मुस्लिम देशों से एकजुट होने की अपील

22 दिन से जारी जंग के बीच राष्ट्रपति का भावुक पैगाम मुस्लिम देशों को भाई बताकर मतभेद खत्म करने की बात इजरायल-अमेरिका पर साधा निशाना, एकता पर जोर

Iran crisis: ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध को आज 22 दिन हो चुके हैं। इसी बीच दुनियाभर में ईद के मौके पर ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने सभी मुस्लिम देशों के नाम एक भावुक संदेश जारी किया है। उन्होंने अपने पैगाम में मुस्लिम देशों को भाई और पड़ोसी बताते हुए एकजुटता की अपील की है। साथ ही ईद-उल-फित्र की मुबारकबाद भी दी है।

 

मुस्लिम देशों के नाम एकता का संदेश

पेजेश्कियन ने अपने संदेश में साफ कहा कि इस्लामी देशों से उनका कोई विवाद नहीं है। उन्होंने लिखा कि आप हमारे भाई हैं और हमारे बीच मतभेद नहीं होने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आपसी मतभेदों का फायदा केवल दुश्मन ताकतों को मिलता है, इसलिए एकता बेहद जरूरी है।

 

ईद के मौके पर खास अपील

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में अल्लाह से दुआ की कि सभी मुस्लिम देश एकजुट रहें और ताकत हासिल करें। उन्होंने कहा कि पैगंबर की शिक्षाओं पर चलकर ही सही रास्ता अपनाया जा सकता है और इसी में सभी की भलाई है।

 

इजरायल और अमेरिका पर निशाना

ईरान के राष्ट्रपति ने अपने बयान में Israel और United States पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में यही ताकतें क्षेत्र में तनाव बढ़ा रही हैं। हाल ही में हुए हमलों के बाद मिडिल-ईस्ट में हालात और ज्यादा बिगड़ गए हैं।

 

युद्ध में दोनों तरफ भारी नुकसान

28 फरवरी से शुरू हुई इस जंग में ईरान को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मारे गए और बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा। हालांकि ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दुश्मन ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं, जिससे पूरे मिडिल-ईस्ट में तनाव चरम पर है।

Related Articles

Back to top button