शेयर बाजार में तूफानी शुरुआत, सेंसेक्स 1000+ अंक उछला, निफ्टी 22,800 के पार

बाजार में चौतरफा तेजी, सभी सेक्टर हरे निशान में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जबरदस्त खरीदारी ग्लोबल संकेत और कच्चे तेल की गिरती कीमतों से मिला सपोर्ट

मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार ने दमदार शुरुआत की। सुबह बाजार खुलते ही निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स करीब 1040 अंक उछलकर 73,736 के स्तर पर पहुंच गया, वहीं एनएसई निफ्टी भी 350 अंकों की बढ़त के साथ 22,863 के पार कारोबार करता नजर आया। बाजार में आज लगभग हर सेक्टर में तेजी देखने को मिली। ऑटो, बैंकिंग, एनर्जी, फार्मा और पीएसयू बैंक शेयरों में 1 से 2 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी करीब 2 फीसदी की तेजी आई, जो मजबूत मार्केट सेंटीमेंट का संकेत देती है। निफ्टी के टॉप गेनर्स में एशियन पेंट्स, श्रीराम फाइनेंस, टाइटन कंपनी, इंडिगो और ग्रासिम इंडस्ट्रीज जैसे बड़े नाम शामिल रहे। इन शेयरों में खरीदारी ने बाजार को और मजबूती दी।

 

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्लोबल संकेतों ने बाजार को सपोर्ट दिया है। खासकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीद से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इसी वजह से कच्चे तेल की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है, जिससे भारतीय बाजार को राहत मिली है। हालांकि, एक्सपर्ट्स ने चेतावनी भी दी है कि आने वाले दिनों में बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, क्योंकि युद्ध से जुड़ी खबरें कभी भी दिशा बदल सकती हैं।

 

FII और रुपये का दबाव बना हुआ

एक तरफ बाजार में तेजी है, लेकिन दूसरी तरफ विदेशी निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली चिंता का विषय बनी हुई है। इसकी एक बड़ी वजह रुपये में कमजोरी है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 18 पैसे गिरकर 93.71 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। ऐसे में जब तक रुपये में स्थिरता नहीं आती, बाजार पर दबाव बना रह सकता है। फिलहाल आईटी और फार्मा सेक्टर को रुपये की कमजोरी का फायदा मिल रहा है, इसलिए ये सेक्टर आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button